भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय में धूमधाम से जनमाष्टमी पर्व मनाया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शमा ए बैग, विभागध्यक्ष सूक्ष्मविज्ञान ने बताया कि हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्ति प्रदान करने के लिए यह अवतार धारण किया था। हर वर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जनमाष्टमी के रूप में मनाया जाता है।












