दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में मूर्तिकला एवं चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय माटी शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के विशेषज्ञ नगर के सुप्रसिद्ध शिल्पकर्मी राजेन्द्र सुनगारिया के निर्देशन में छात्राओं ने मिट्टी के गणपति बनाना सीखा। श्री सुनगारिया यूनिसेफ के प्रोजेक्ट बाल पंचायत से जुड़े हुए हैं। महाविद्यालय द्वारा लगातार पांच वर्षों से इस कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।












