दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘‘स्थापना दिवस’’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणापुरूष स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।












