छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा क्षेत्र के लोगों ने बारिश के लिए अपने आराध्य भीमसेन को मनाने की कोशिश की. उदेला के पहाड़ पर स्थापित भीमसेन दरअसल 5 फुट ऊंचा एक पाषाण खंड है. बारिश के लिए इसी भीमसेन को मनाने की परम्परा है. इसके लिए भीमसेन का घड़ों पानी से अभिषेक कर पूजा अर्चना की जाती है. इसके बाद यहां बकरों और मुर्गों की बलि दी जाती है. इससे पहले ग्रामीणों ने दंतेश्वरी मंदिर में बारिश के लिए हवन पूजन किया गया था.












