दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्लेसमेन्ट एवं कैरियर गाइडेन्स सेल के द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु आईसीआईसीआई बैंक के कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के कुल 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ। एनआईआईटी द्वारा आयोजित इस कैम्पस प्लेसमेंट में चयन की प्रक्रिया चार चरणों में पूर्ण हुई.












