भिलाईः शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2023 का आयोजन सितंबर माह में किया गया। इसके अंतर्गत विभाग में अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। मिलेट्स ‘‘श्री अन्न महोत्सव’’ के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अनेक छात्राओं ने भाग लिया।












