अंडा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर हिन्दी विभाग द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन हुआ. इसका विषय था “नई शिक्षा नीति 2020 में हिन्दी भाषा का भविष्य’. मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ. विनय कुमार पाठक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरूण कुमार यदु, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन कुमार दुबे, अध्यक्ष, शैलदेवी महाविद्यालय ने की.












