दुर्ग। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शास. विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिए एवम् 18 वर्ष के सभी युवाओं के वोटर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिसर में विगत 15 दिनों से सभी विद्यार्थियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्यक्रम चल रहा है।












