दुर्ग. साइंस कालेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ आरएन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यूथ रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, क्रीडा विभाग एवं योग शिक्षण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन शहीद वीरनारायण सिंह सभागार में किया गया.












