भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा चन्द्रयान-3 की सफलता से परिचित कराने के उद्देश्य से “इंडिया ऑन द मून” विषय पर पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भौतिकशास्त्र की विभागाध्यक्ष एन. बबीता ने बताया भारत में चन्द्रयान -3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. यह भारत के लिए गौरवशाली पल है इससे परिचित कराने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.












