भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय तथा जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय प्रांगण में मतदान जागरूकता शपथ ली गई तथा हुडको क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे ‘लोकतंत्र को साकार करो, मताधिकार का उपयोग करो, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाए गए’.












