भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग तथा माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य सूक्ष्मजीवों की महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा उनके लाभ व दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराना है।












