भिलाई। जीवन में सफल होने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति और कुछ करके दिखाने का जुनून होना चाहिए. व्यक्ति यदि ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता. स्वयं उनका जीवन इसका उदाहरण है. उनकी पहचान एक स्पोर्ट्स पर्सन और टॉम बाय की थी पर उन्होंने ब्यूटीशियन के क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया. उक्त बातें भिलाई की पहली प्रफेशनल ब्यूटिशियन अन्नू सिंह ने कहीं. वे एमजे कालेज फार्मेसी के नवप्रवेशियों को संबोधित कर रही थीं.












