भिलाई। एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एमजे कालेज एवं फार्मेसी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि दी. रविवार को देश भर में आयोजित इस कार्यक्रम में अपना योगदान करते हुए रासेयो स्वयं सेवकों ने दीनदयाल सरोवर, पुलिस थाना, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया. इस कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, हर आंगन एक पेड़ के प्रणेता निशु पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की.












