भिलाई। एमजे कालेज फार्मेसी की बास्केटबॉल टीम ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दी. क्रीड़ा अधिकारी पंकज सिन्हा के नेतृत्व में बालक एवं बालिका टीम ने इसमें शिरकत की. बास्केटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन 6 अक्टूबर को रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया गया था.












