राजनांदगांव। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं आसपास के लोगों को रक्तदान संबंधी जानकारी से जागरूक और प्रेरित करने के लिए कॉन्फ्लूऐंस महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस, एन.एस.एस. व आईक्यूएसी ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्त समूह परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन बिलासा ब्लड सेंटर,राजनांदगांव के माध्यम से किया गया।इस शिविर में कॉलेज के गोद ग्राम पार्रीकला से भी लोगों द्वारा रक्तदान और रक्त समूह परीक्षण कराया गया ।












