दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में नवरात्रि पर्व के विशेष अवसर पर नृत्य विभाग द्वारा ‘‘गरबा स्पर्धा’’ का शानदार आयोजन किया गया। नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ ऋचा ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष गरबा स्पर्धा का आयोजन विगत 04 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं की भागीदारी इसकी लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है। विजेता समूहों को रनिंग ट्राॅफी के साथ पुरस्कार भी दिए जाते हैं।












