दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय दुर्ग के क्रीडाविभाग के तत्वाधान में इंटर हाऊस प्रतियोगिताऐं प्रारंभ हुई। क्रीडाधिकारी डाॅ ऋतु दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं के चार हाऊस ब्लू, रेड, पिंक व यलो हाऊस बनाए गए हैं। इन हाऊस के मध्य विभिन्न रोचक खेलों की प्रतियोगिता प्रति सप्ताह शनिवार को आयोजित की जा रही है। आज प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सुशील चन्द्र तिवारी ने किया।












