भिलाई. हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक ऐसे बच्चे को भर्ती कराया गया जिसने डाक्टरों को चक्कर में डाल दिया. 8 साल की इस बालिका को 3 साल की उम्र से बार-बार पीलिया हो रहा था. वह कई बार अस्पतालों में भी भर्ती हुई पर मर्ज समझ में नहीं आया. बालिका को पीलिया चढ़ता और कुछ दिनों के इलाज के बाद वह उतर भी जाता. वह घर लौट जाती और कुछ समय बाद पुनः लौट आती. इस रहस्य को सुलझाने में हाइटेक के डाक्टरों को सफलता मिली है.












