खपरी, दुर्ग। देव संस्कृति महाविद्यालय के द्वारा ग्राम गोद, योजना के अंतर्गत महिला सेल के द्वारा यौन उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यक्रम ग्राम जेवरा में 30 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे से सरपंच कार्यलय में आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं एवं महिलाओं को अपने आस पास, स्कूल, घर या अन्य क्षेत्रों में होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं तथा इसके विरूद्ध होने वाली कार्यवाही की जानकारी प्रदान करना था।












