दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह थे। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में उसके कारण एवं बचाव के विभिन्न तरीके हैं जिनके बारे में सभी को जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न घटनाओं की चर्चा करते हुए सफल उपायों की जानकारी दी।












