भिलाई। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एमजे कालेज के शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने आज महाविद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु जागरूक किया. स्लोगन के माध्यम से पथिकों को भी मतदान को अधिकार के साथ साथ जिम्मेदारी बताकर मतदान के लिए प्रेरित किया.












