भिलाई। एमजे कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न स्थानों की मिट्टी को एकत्र कर उसे एक कलश में सुरक्षित किया. इस कलश को लेकर रासेयो के स्वयंसेवकों ने रासेयो अधिकारी के नेतृत्व में एक रैली भी निकाली तथा लोगों को मिट्टी के प्रति जागरूक करन के साथ ही उससे प्रेम करने के लिए भी प्रेरित किया.












