दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय दुर्ग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया गया। समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने, लोगों को इसके समर्थन के लिए प्रोत्साहित करने एवं जीवन के सभी पहलुओं में एक स्वस्थ वातावरण स्थगित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन युथ रेडक्राॅस द्वारा किया गया।












