छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. सिंहदेव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा कर रहे थे. जब प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए दिए तो सिंहदेव ने एक अच्छे मेजबान की तरह इसका समर्थन किया. जुमलों की राजनीति करने वाले कहां चूकते हैं. प्रधानमंत्री ने इसके बाद सिंहदेव की इस टिप्पणी का अपने हक में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि हमने करोड़ों रुपए दिये, यह हम नहीं कह रहे. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री कह रहे. इस बात के दो मायने हैं.












