भिलाई। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चलाए गए कार्यक्रमों के लिए एमजे कालेज को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से नवाजा गया है. एमजे कालेज की टीम को गत दिवस विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने यह प्रमाणपत्र सौंपा. टीम ने आज यह प्रमाण पत्र एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे के साथ साझा किया.












