भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा कामर्शियन क्लब का गठन पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से किया गया। जिसकी टैग लाईन है- “रिस्पांसिबिलिटी नाॅट चैरिटी“। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा एवं अकादमिक डीन डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव द्वारा विद्यार्थियों को मानवता की सेवा करने की शपथ दिलाई गई एवं पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।












