भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय द्वारा “हमर संस्कृति हमर चिन्हारी” पर दस दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता तिवारी समाज सेवी, डॉ अर्चना झा प्राचार्य श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव डीन अकादमी शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई उपस्थित थे।












