भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के कला संकाय द्वारा दस दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स “हमर संस्कृति हमर चिन्हारी” आयोजन के चतुर्थ दिवस को छत्तिसगढ़ी पारम्परिक वेशभूषा से विद्यार्थियों का परिचय कराया गया। आज के अतिथि के रूप में डॉ. अविनाशचंद्र श्रीवास्तव (जिला समन्वयक शिक्षा विभाग), डॉ. संगीता चंद्राकर (कलाकार एवं छ.ग. गायिका), तथा मनीष कुमार कोठारी (मेहंदी एवं रंगोली प्रशिक्षक) थे।












