भिलाई। भारतीय महिलाएं अपना सबकुछ परिवार पर न्यौछावर कर देती हैं. वे अपनी बीमारियों को भी संकोच के चलते छिपाती रहती हैं. पर कभी-कभी यह संकोच भारी पड़ जाता है. हाइटेक हॉस्पिटल में हाल ही में ऐसी ही दो महिलाओं के स्तन कैंसर का मामला सामने आया है. इन महिलओं को कम से कम साल भर पहले से अपने स्तन में गांठ की खबर थी. इनमें से एक का कैंसर रीढ़ तक जा पहुंचा है. ऐसे में इलाज बेहद मुश्किल हो जाता है.












