भिलाई। मौसम का मिजाज बदलते ही एक बार फिर अस्पतालों में कतारें लगने लगी हैं. इनमें से अधिकांश मामले सर्दी खांसी के हैं. सर्दी खांसी की यह बीमारी छोटे बच्चों को सर्वाधिक प्रभावित कर रही हैं. सर्दी खांसी के साथ अस्पताल और मेडिकल कालेज पहुंचने वाले 0-5 वर्ष के बच्चों में से लगभग आधे में निमोनिया पाया जा रहा है. प्रत्येक 10 में से एक बच्चे को अस्पताल में दाखिल कर आक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है.












