दुर्ग। साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एमएसडब्ल्यू का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ. प्राचार्य डॉ आर एन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि महाविद्यालय में सबसे महत्वपूर्ण इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड क्रॉस सोसाइटी है जिसमें जुड़कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है.












