दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की आंत्रप्रिन्योरशिप सेल एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के एडवायजरी बोर्ड की प्रथम बैठक 11 अक्टूबर को आयोजित की गयी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही साथ विद्यार्थियों में उद्यमिता हेतु रूचि जागृत करने के उपायों पर विचार-विमर्ष करना था, जिससे विद्यार्थी भविष्य में केवल सरकारी नौकरियों पर ही आश्रित न रहे।












