भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के वार्षिक खेलकूद में एमजे कालेज फार्मेसी कालेज का प्रदर्शन शानदार रहा. कबड्डी में जहां महाविद्यालय की बालिका टीम उपविजेता रही वहीं खो-खो में बीआईटी, रूंगटा एवं एसआरआईपी की टीमों को पराजित कर उसने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया. एमजे ग्रुप की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य राहुल सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी पंकज साहू ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.












