भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय शिक्षा विभाग के बीएड एवं एनएसएस के प्रशिक्षार्थियो द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के तहत मुनादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संयोजिका डॉ. मंजू कनौजिया ने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए हमेशा वोट के अधिकार का प्रयोग करें. मतदान प्रतिशत को बढ़ाने रुआबांधा, उड़िया बस्ती, बोरसी के क्षेत्रो में मुनादी कराई गयी।












