भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में पुनीत सागर अभियान के तहत के एनसीसी कैडेट्स ने शीतला मंदिर पद्मनापुर में तालाब की सफाई की एवं आने वाले श्रद्धालुओं से तालाब और मंदिर परिसर को साफ रखने का निवेदन किया। महाविद्यालय के सीईओ डॉ. दीपक शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला के निर्देशन में छात्रों द्वारा एनसीसी अभियान चलाया गया।












