भिलाई। शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए एमजे कालेज के विद्यार्थियों ने जयंत स्टेडियम में मतदान करने के संदेश लिखे पतंग उड़ाए. दरअसल, वे यहां 12 महाविद्यालयों से आए पतंगबाजों का एक हिस्सा थे. प्रत्येक महाविद्यालय से इसमें 25-40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. पतंगों को आसमान में ऊंचा पहुंचाने के बाद उसकी डोर काट दी गई.












