दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप प्रभारी डाॅ. विजय कुमार वासनिक ने बताया कि रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने 17 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान की अपील बड़े ही रोचक ढंग से की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने रंगोली बनाई।












