भिलाई. निर्वाचन आयोग द्वारा सुव्यडवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत आयोजित बैटल ऑफ बैंड्स ने शनिवार रात को ठगड़ा बांध में समा बांध दिया. छह महाविद्यालयों की टीमों ने यहां अपनी प्रस्तुतियां दीं. इसके अलावा “स्वयंसिद्धा” समूह ने भी एक म्यूजिकल प्रस्तुति दी. रात लगभग 9 बजे तक चले इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका प्रसिद्ध गायिका सुमिता सरकार, आकाशवाणी की पूर्व उद्घोषक श्रद्धा कश्यप एवं वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़ के संचालक अनिल बल्लेवार ने निभाई.












