दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के लिये हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग को DST-FIST स्कीम के अंतर्गत 89 लाख रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। यह अनुदान महाविद्यालय को देशभर के महाविद्यालय में कड़ी स्पर्धा के बाद प्रदान किया गया।












