दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर कॉलेज में युवा उत्सव 2023- 24 के अंतर्गत महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एम.ए. सिद्दीकी के मार्गदर्षन एवं युवा उत्सव प्रभारी डाॅ. अनुपमा अस्थाना के संयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज वाद विवाद एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का साहित्यिक समिति द्वारा आयोजन किया गया।












