भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा मिलेट्स फ्राईडे स्पेशल में बीएड एवं डीएलएड के विद्यार्थियों द्वारा मिलेट्स के विविध व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। स्वरूपानंद महाविद्यालय अंचल का पहला महाविद्यालय है जहाँ सप्ताह में एक दिन विद्यार्थी मिलेट्स के व्यंजन के स्टाल लगाते है वह अपने पाक कला के द्वारा उद्यमिता के गुण सीखते है।












