भिलाई। आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में किडनी कैंसर की एक मरीज की सर्जरी चार घंटे तक चली. कैंसर ने स्प्लीन (स्प्लीहा) तथा पैंक्रियाज के एक हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया था. मरीज को तीन दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. डिस्चार्ज के समय मरीज पूरी तरह स्टेबल थी. सम्पूर्ण इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया.












