भिलाई। हाई-टेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल चार साल का हो गया. इस दौरान अस्पताल ने अपने लक्ष्य की तरफ मजबूती से कदम आगे बढ़ाए हैं. गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं सेवभाव से हजारों लोगों का विश्वास जीता है. पर लक्ष्य अब भी दूर है जिसे प्राप्त करने के लिए पूरी टीम को दोगुनी प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा. उक्त बातें हाई-टेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के संचालक-निदेशक मनोज अग्रवाल ने कही. वे अस्पताल के सभागार में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे.












