भिलाई। पेट दर्द के कारण का सटीक पता लगाना कितना जरूरी होता है, मरीज को एक किडनी गंवाने के बाद इसका पता चला. उसे पिछले कुछ महीनों से रह-रहकर पेट में दर्द होता था. स्थानीय डाक्टर को दिखाकर वह दर्द निवारक औषधियां लेता रहा. इससे कुछ समय तक आराम रहता पर दर्द लौट आता था. तब जाकर डाक्टर ने उसे सोनोग्राफी कराने की सलाह दी. सोनोग्राफी में एक किडनी को अत्यधिक सूजा हुआ पाया गया. इसके बाद मरीज आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी अस्पताल पहुंचा.












