भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। जिसमें भूतपूर्ण छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर शुभाशिष जायसवाल-विज्ञान, अभिषेक सिंह-प्रबंधन, आशिफा एवं महनिष बघेल-बी.बी.ए., रोहित सिंह, नमन गुप्ता, कवरपाल-वाणिज्य, रितेश दुबे-शिक्षा, दीपक निर्मलकर-कला विभिन्न संकाय के एलुमनी उपस्थित रहकर महाविद्यालय में आयोजित हुनरः इंटर डिपार्टमेंटल फेस्ट 2023 के समापन समारोह में सहयोग प्रदान किया।












