भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के एनर्जी क्लब के विद्यार्थी सदस्यों द्वारा ‘इंपोर्टेंस ऑफ रेेन्यूवेबल एनर्जी’ विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें योगेश कुमार बी.एड. प्रथम सेमेस्टर, हेम कुमार बी.एड. प्रथम सेमेस्टर एवं स्नेहा कुमारी बी.एड. प्रथम सेमेस्टर ने वर्तमान में ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इंपॉर्टेंस ऑफ रेेन्यूवेबल एनर्जी (ऊर्जा का नवीनीकरण) के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।












