भिलाई। आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी अस्पताल में एक अत्यंत रेयर सर्जरी की गई है. लगभग डेढ़ सौ किलो का यह मरीज पिछले लगभग 3 वर्षों से बिस्तर पर ही जीवन गुजार रहा है. शिश्न मुण्ड पर घाव की शिकायत के साथ मरीज को आरोग्यम लाया गया था. यह घाव लगभग तीन माह से बना हुआ था. जांच करने पर यह कैंसर निकला. मरीज की सर्जरी कर शिश्न को हटा दिया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है.












