दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा एमएससी प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर एव ंबी.एससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, बॉटनिकल सोसाइटी के सदस्यों के साथ, 4 से 7 जनवरी तक बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का वनस्पति भ्रमण एवं सर्वेक्षण किया गया. इस अंचल में स्थित विभिन्न विलुप्त प्रजाति के वृक्षों एवं औषधीय पौधों का गहन अध्ययन किया गया.












