भिलाई। सुकून से जीवन बिताना है तो इस उम्र में खूब मेहनत करें. लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी. उक्त बातें आज तजिकिस्तान की इस्पात कंपनी के तकनीकी प्रमुख अब्दुसत्तोर ने एमजे कालेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं. वे महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा रोजगार की वैश्विक संभावनओं पर आयोजित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.












